Saturday, 21 March 2015

मेरी अर्जी सुनो सरकार

मेरी अर्जी सुनो सरकार, शेरावाली मइ‌‍या जी – 2

शेरावाली मइ‌‍या, पहाड़ों वाली मइ‌‍या – 2

लेहड़ा वाली मइ‌‍या जी,

मेरी अर्जी सुनो सरकार, शेरावाली मइ‌‍या जी |

जिसपे चाहे कृपा बरसावे, तू तो सबका धन हरषावे,

तू तो सबसे बड़ी सरकार, वैष्णों देवी मइ‌‍या जी |

वैष्णों देवी मइ‌‍या, पहाड़ों वाली मइ‌‍या,

विंध्याचल मइ‌‍या जी,

मेरी अर्जी सुनो सरकार, शेरावाली मइ‌‍या जी |

मइ‌‍या तुम अंतर्यामी हो, बिगड़ी बात बना देती हो,

मेरा कर दो सुखी संसार, पाटन देवी मइ‌‍या जी,

पाटन देवी मइ‌‍या, पहाड़ों वाली मइ‌‍या – 2

मैहर वाली मइ‌‍या जी,


मेरी अर्जी सुनो सरकार, शेरावाली मइ‌‍या जी |

No comments:

Post a Comment