Saturday, 21 March 2015

शेरावाली मइया के जयकार कर लें

चलो मिल के मनालो आज मइ‌‍या को नवरातन में,

माँ आई है चल के आज हमारे घर आँगन में ,

चलो मिल के मनालो आज मइ‌‍या को नवरातन में |

जगमग-जगमग दीप जला लो,

फल मेवे से थाल सजा लो,


सिर जाके झुका लो आज मइ‌‍या को नवरातन में |

नारियल चढ़ा लो चुनरी चढ़ा लो,

लाल फूलों से माँ को सजा दो,

माँ मिलती नहीं बार-बार, मनालो नवरातन में |

मइ‌‍या का दरबार सजा है आके कीर्तन गाओ जी,

मइ‌‍या को जाने मत देना मन में इन्हें बसाओ जी |

माँ आई हैं पहली बार हमारे घर आँगन में,


चलो मिलके मनालो आज मइ‌‍या को नवरातन में |

No comments:

Post a Comment